पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में उठेगी गबन करने वालों को पकड़ने की मांग

बैठक में उठेगी गबन करने वालों को पकड़ने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | दीहिसार केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार हिसार ने मंगलवार को सुबह 11 बजे रेलवे रोड पर आम सभा की बैठक बुलाई है। इस दौरान आम सभा यानी केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के शेयर होल्डर भाग लेंगे। दी केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता के भंडार के महाप्रबंधक संजय मदान (सस्पेंड) ने यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति के सहायक रजिस्ट्रार बलराज सिवाच, उप चेयरमैन भरत सिंह मलिक, आंकड़ा सहायक देवेंद्र सिंह, निदेशक धर्मवीर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई वर्षों से लाखों रुपये का गबन कर रहे थे। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ दो माह पहले गबन का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी धर्मवीर को तो 28 नंवबर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाकी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। संजय मदान ने बताया कि सभी आरोपियों ने मंगलवार को रेलवे रोड स्थित भंडार में ही बैठक बुलाई है। इस दौरान दोनों पक्षों के सदस्य मामले को लेकर विचार विमर्श करेंगे।