- Hindi News
- मनु की मौत की सीबीआई जांच हो : राजेश हिंदुस्तानी
मनु की मौत की सीबीआई जांच हो : राजेश हिंदुस्तानी
हिसार | जागोमानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी ने मनु मुक्त मानव आईपीएस की मौत की सीबीआई जांच की मांग संसद में उठाने के लिए हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला से अपील की। मनु मुक्त मानव की मौत से जुड़े तमाम तथ्यों की जानकारी राजेश हिंदुस्तानी ने दुष्यंत चौटाला को दी। मनु मुक्त मानव हिसार के सेक्टर 13 के निवासी थे। दुष्यंत चौटाला ने राजेश हिंदुस्तानी को आश्वासन देते हुए कहा कि वे अवश्य इस मसले को संसद में उठाएंगे।