पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाका और बलजीत ने किया सारा कांड

ढाका और बलजीत ने किया सारा कांड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनि शर्मा. हिसार| रिमांडके दाैरान पुलिस पूछताछ में रामपाल ने खुद को पाक साफ बताया। उसके मुताबिक \\\"सतलोक आश्रम पर पुलिस कार्रवाई के दौरान बवाल रामकुमार ढाका, बलजीत, राजकपूर और राजेंद्र ने किया। सारा लफंडरपना उन चारों का ही है। मुझे तो भक्तों ने बताया कि उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करा दी।\\\' सतलोक आश्रम का संचालक रामपाल ने आईजी अनिल कुमार राव और पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता के सामने ये बयान दिए। रामपाल ने तो यहां तक कहा, \\\"उन जैसे कुछ लोगों की करतूत की वजह से मेरा बना बनाया आशियाना उजड़ गया। अब सभी मुसीबत में पड़ गए हैं।\\\' इसके अलावा पूछताछ में रामपाल ने अपने सहयोगियों के बारे में कई और बातें कहीं। पुलिस ने उसके बयान डिस्कलोजर रिपोर्ट में दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने हत्या के एक मामले में रामपाल को सोमवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। -शेषपेज 11 पर