पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्केट कमेटी के 8 सदस्य नदारद मिले

मार्केट कमेटी के 8 सदस्य नदारद मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुडा दफ्तर में जेई समेत 28 कर्मी मिले गायब

तोशामरोड स्थित हुडा ऑफिस में मंगलवार को चंडीगढ़ से आई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने छापा मारकर निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाओं के अलावा तीन जेई, तीन अकाउंटेंट सहित कुल 28 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसकी पांच सदस्यीय टीम ने रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। अब कार्रवाई के डर से हुडा अफसरों और कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। हुडा ऑफिस में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य अवधि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। वहीं, विभाग के हालातों की कलई खुलने के बाद अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।

सीएम फ्लाइंग टीम के डीएसपी दलजीत सिंह के नेतृत्व में सुबह 9 बजे टीम ने छापा मारने से पूर्व सभी मुख्य गेट बंद कर दिए। इससे बाहर से आने वाले अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर में एंट्री नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने कर्मचारियों की हाजिरी जांचा। टीम ने निरीक्षण ग्राउंड फ्लोर के प्रशासक और ईओ ऑफिस से शुरू किया। इसके बाद पहली मंजिल और दूसरी मंजिल तक टीम पहुंची। कोई कर्मचारी 15 मिनट लेट था तो कोई टीम जाने के बाद पहुंचा। इस दौरान कई विभागों के दफ्तरों में किसी ने खुद के कर्मचारियों को कोर्ट और आकस्मिक अवकाश पर बताकर बचाने की कोशिश की। टीम निरीक्षण करके सुबह 10.30 लौटी।

हुडा की दो मंजिला ऑफिस में आठ दफ्तर हैं। टीम ने हुडा के एक्सईएन बागवानी, एक्सईएन बिजली, एक्सईएन सिविल प्रथम के यहां निरीक्षण किया। एक्सईएन सिविल द्वितीय, संपदा अधिकारी, एसई, प्रशासक और एलएओ दफ्तर में छापा मारा।

हुडा ऑफिस में निरीक्षण करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम का नेतृत्व डीएसपी दलजीत सिंह ने किया। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एएसआई रणधीर सिंह, केशव सिंह, पवन कुमार साथ थे।



सुबह 9 बजे हुडा ऑफिस के सड़क स्थित मुख्य गेट से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम की एंट्री हुई। प्रत्यक्षदर्शी कहते हैं कि पांच सदस्यीय टीम ने सबसे पहले इसी गेट को लॉक किया। दो मंजिला ऑफिस के मुख्य गेट पर पहुंचकर टीम ने गेट अंदर से बंद किया। दो सदस्य गेट पर थे, एक सदस्य ने दफ्तर के पीछे वाले गेट को अंदर से लॉक कर दिया। टीम के दो सदस्यों ने प्रशासक संपदा अधिकारी दफ्तर से हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लिए। फिर ऊपरी मंजिलों में पहुंचे और रजिस्टर लेकर कर्मचारियों की मौजूदगी की हकीकत जानने का।

जिस वक्त मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम औचक निरीक्षण कर