- Hindi News
- न्यू पूजा मार्केट में फैंसी स्टाेर से नकदी और सामान चोरी
न्यू पूजा मार्केट में फैंसी स्टाेर से नकदी और सामान चोरी
चोरोंने सोमवार रात न्यू पूजा मार्केट स्थित जैन फैंसी स्टोर का शटर उखाड़कर हजारों की नकदी और कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। शहर थाना प्रभारी मनदीप सांगवान ने बताया कि चोरों ने कृष्णा नगर निवासी मेघराज जैन की न्यू पूजा मार्केट में कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर के सामान का होलसेल का शोरूम है। पुलिस को दी शिकायत में मेघराज जैन ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे तक दुकान बंद कर घर गए थे। इसी बीच चोरों ने दुकान के शटर को एक साइड से उखाड़ दिया। इसके बाद दुकान में घुसकर आरोपियों ने काउंटर के गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी सहित कॉस्मेटिक सामान चोरी कर लिया।