पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उकलाना नगरपालिका के चुनाव 31 दिसंबर को होंगे

उकलाना नगरपालिका के चुनाव 31 दिसंबर को होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हिसार/ चंडीगढ़

हरियाणाराज्य चुनाव आयोग ने हिसार के उकलाना नगरपालिका समिति के 31 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव का कार्यक्रम जारी किए हंै। मंगलवार को यह जानकारी देते हुए राज्य चुनाव आयुक्त धर्मवीर ने बताया कि संबंधित नगरपालिका के क्षेत्र में आचार सहिंता आज से लागू हो गई है, जहां पर चुनाव होने हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव कार्य से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी नामांकन आवेदन आमंत्रित करने के लिए 10 दिसंबर, 2014 को अधिसूचना प्रकाशित करेंगे और नामांकन पत्र 16 से 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर होगी।

23को मिलेंगे निशान

उन्होंनेबताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न 23 दिसंबर शाम 3 बजे के बाद आवंटित किए जाएंगे और 23 दिसंबर को ही मतदान केन्द्रों की सूची जारी की जाएगी। मतदान यदि हुआ तो 31 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन आम चुनावों का आयोजन इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के द्वारा किया जाएगा।