पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की समस्याओं पर एसएमएस से जनता का वार

शहर की समस्याओं पर एसएमएस से जनता का वार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें विकास कार्यों को राह मिलने की बात सामने आई तो जनता को खुशी हुई, मगर अभी तक तमाम अव्यवस्थाओं पर प्रशासनिक अमले की नजर जाने पर व्यथा भी बताई। भास्कर की मुहिम को लेकर तमाम एसएमएस आए। इनमें लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाने की गुहार लगाई। साथ ही समस्या से निजात दिलाने की भी उम्मीद जताई है। अब देखना है कि विकास के बड़े सब्जबाग ही दिखाएं जाएंगे कि जनता को विकास का सपना साकार हो सकेगा। कुछ चुनिंदा एसएमएस।

कपड़े धाेने लायक भी नहीं रहा है पानी : डीके

मॉडलटाउन के देवेंद्र कुमार ने एसएमएस भेजा है कि हमारे यहां महीनों से जो पानी सप्लाई हो रहा है, वह बहुत गंदा और बदबूदार पानी है। जो पानी हमारे यहां जनस्वास्थ्य विभाग सप्लाई कर रहा है, पीने की छोड़िए कपड़े धोने लायक भी नहीं है। लोगों को पीने का साफ पानी दे सरकार।

मॉडल टाउन

लावारिस पशुओं से दिलाओ छुटकारा : संजय

ऋषिनगर निवासी संजय गोदारा ने एसएमएस भेजा है कि बस स्टैंड के पीछे हमारी कॉलोनी है। सड़क पर वाहनों का रैला लगा रहता है, जबकि कॉलोनी में पशुओं का मेला रहता है। इनका कहना है कि पूरे शहर को लावारिस पशुओं से छुटकारा दिलाओ। यह गुहार जिला प्रशासन और शहर विधायक से लगाई है।

ऋषि नगर

यहां कूड़ा डालने के इंतजाम नहीं : कपिल

सेक्टर-16निवासी कपिल ने एसएमएस भेजा है कि हमारे यहां कूड़ा डालने के इंतजाम नहीं है। यदि कूड़ा डालने के लिए सेक्टर में डस्टबिन के इंतजाम हो जाएं तभी स्वच्छता अभियान परवान चढ़ सकेगा। वहीं, स्वच्छता के लिए लोगों को भी जागरूक करने की अपील की है।

सेक्टर 16

प्लीज, सब्जी मंडी कराएं शिफ्ट : रवि सैनी

सब्जीमंडी क्षेत्र के रहने वाले रवि सैनी से शहर विधायक और उपायुक्त के नाम एसएमएस भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है प्लीज सब्जी मंडी शिफ्ट जल्द करा दें। हमारी कॉलोनियों में सब्जी मंडी के कारण लावारिस पशुओं का आतंक है, जाम और अतिक्रमण से तो जीना मुहाल हो गया है।

सब्जी मंडी