पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी करो शिफ्ट, बस अड्डा भी जाए बाहर तो शहर होगा जाम मुक्त

सब्जी मंडी करो शिफ्ट, बस अड्डा भी जाए बाहर तो शहर होगा जाम मुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. राजगुरु मार्केट में अतिक्रमण और जाम से परेशान दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सर्व व्यापारी सुरक्षा संघ के प्रधान रमेश कुमार लोहिया के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में मेयर शकुंतला राजलीवाला से मिला। व्यापार संघ के प्रधान ने उन्हें बाजारों में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और जाम की समस्या के बारे में विस्तार से बताया व उनके समाधान के लिए सुझाव भी दिए।

उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही एसपी व डीसी से भी मिलकर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में फैसला हुआ कि अतिक्रमण से निपटने के लिए निगम की ओर से मुनियादी करवाकर दो दिन में सभी दुकानदारों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने बारे प्रार्थना की जाएगी व उसके बाद निगम अपने तौर पर बाजारों में वीडियोग्राफी करवाएगा व बरामदों से बाहर सिर्फ जनरेटरों को छोड़कर अगर किसी दुकानदार का बाहर सड़क पर मेज, चारपाई या स्टूल आदि लगाकर सामान लगा हुआ मिला तो दुकानदारों के चालान काटकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। नियमित रूप से की जाने वाली इस कार्यवाही में पहले एक हजार का दुबारा दो हजार का तथा वही दुकानदार तीसरी बार अतिक्रमण करते पाया गया तो सीधा पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। जिन दुकानदारों के आगे बरामदे नहीं है, उन्हें दो फुट की जगह की छूट दी जाएगी।
सीएम से मिलेंगे
राजगुरु मार्केट व शहर के पुराने बाजारों के लिए पार्किंग स्थलों की व्यवस्था करने के लिए बस स्टैंड शहर के बाहर बनाने व सब्जी मंडी के शीघ्र स्थानांतरण के बारे, उपायुक्त महोदय के माध्यम से, प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजने बारे प्रार्थना की। संघ प्रधान ने कहा कि वह खुद भी शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर इस बारे कार्यवाही करने का अनुरोध करेंगे।