पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की आॅनलाइन सदस्यता ग्रहण की

भाजपा की आॅनलाइन सदस्यता ग्रहण की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| पटेलनगर मार्केट में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक डॉ. कमल गुप्ता और सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख मनदीप मलिक मौजूद थे। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल से पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कमल गुप्ता, मनदीप मलिक ने धर्मशाला प्रांगण में उपस्थित लोगों को सदस्यता ग्रहण करने की विधि विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लक्ष्य को पूरा करके भाजपा को विश्व की नंबर एक पार्टी बनाना ही हमारा लक्ष्य है। इस दौरान रमिंद्र शंटी ने कहा कि हिसार हलके में पार्टी से करीब 25 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

हिसार। पटेल नगर मार्केट में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाते हुए विधायक कमल गुप्ता, सुजीत कुमार, रमिंद्र शंटी अन्य।