पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुवास में व्यावसायिक डेयरी प्रशिक्षण का समापन

लुवास में व्यावसायिक डेयरी प्रशिक्षण का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| लुवासमें विस्तार शिक्षा निदेशालय ने व्यावसायिक डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह किया। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से 105 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुवास के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बीएस श्योकंद थे। उन्होंने कहा कि पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए उनकी सही ढंग से देखभाल जरूरी है। अगर किसान अपने पशुओं को वैज्ञानिक ढंग से पालते हैं तो उन्हें कम खर्चे पर अधिक लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारे ग्रामीण परिवेश की महिलाएं पशुपालन व्यवसाय को अपनाकर आर्थिक प्रगति के साथ-साथ देश की उन्नति में योगदान भी कर सकती हैं।

लुवास में विस्तार शिक्षा निदेशालय के व्यावसायिक डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते डॉ. बीएस श्योकंद।