पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्षा पेंशन धारकों का बनाया जाएगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

रक्षा पेंशन धारकों का बनाया जाएगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में 11 से 17 दिसंबर तक लगेगा शिविर

भास्करन्यूज | हिसार

रक्षालेखा महानियंत्रक नई दिल्ली के निर्देशानुसार रक्षा पेंशन धारकों का डिजिटाइज्ड जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में 11 से 17 दिसंबर तक जीवन प्रमाण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी डिफेंस पेंशनर डिसबर्सिंग ऑफिसर (डीपीडीओ) लक्ष्मण सिंह ने लघु सचिवालय स्थित एनआईसी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में दी। उन्होंने कहा कि शिविर में रक्षा पेंशन धारकों को कंप्यूटर के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर डीआईओ एनआईसी एमपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जो रक्षा पेंशन धारक किसी कारणवश अपना आधार कार्ड नहीं बनवा सके है, ऐसे रक्षा पेंशन धारकों के आधार कार्ड बनवाने की सुविधा भी शिविर में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दस जिलों में जीवन प्रमाण परियोजना एक साथ लागू की जाएगी। बैठक में एनआईसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अखिलेश कुमार सहित एनआईसी कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

4100को जारी होंगे प्रमाण पत्र

सातदिवसीय शिविर में हिसार, सिरसा फतेहाबाद जिले के लगभग 4100 रक्षा पेंशन धारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए सभी रक्षा पेंशनधारकों को अपने साथ अपना आधार कार्ड नंबर, बैंक एकाउंट नंबर, पेंशनर पेमेंट ऑर्डर तथा मोबाइल नंबर संबंधित दस्तावेज देने होंगे।