आइटम गर्ल पर लगे प्रतिबंध : चक्रपाणि
देशकी संस्कृति को बचाने के लिए अश्लीलता पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना होगा, इसे हम जन आंदोलन का रूप देंगे तभी यह संभव है।
उक्त बातें संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने मंगलवार को शिष्टमंडल को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच की इस मुहिम को सराहनीय बताते हुए अपना समर्थन दिया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से संत समाज का शिष्टमंडल मिलकर भद्दा प्रदर्शन करने वाली आइटम गर्लों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि छोटे कपड़े पहनकर आइटम गर्ल फिल्मों में भद्दा प्रदर्शन करती हैं जो कि संस्कृति को पतन की ओर ले जा रहा है। इस मामले में हिंदू महासभा कानूनी विशेषज्ञों की राय लेकर न्यायालय की शरण लेगी।
संत समाज के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि के साथ धर्मपाल सिवाच ललित जांगड़ा।