पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महेंद्रा कांग्रेस सरकार के कारनामों पर डाले एक नजर : बिदानी

महेंद्रा कांग्रेस सरकार के कारनामों पर डाले एक नजर : बिदानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | भाजपामीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डाॅ. योगेश बिदानी ने प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस नेता रणबीर सिंह महेंद्रा को कहा कि वे प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ आंदोलन करने से पूर्व अपनी ही पार्टी की सरकार के कारनामों के लिए भिवानी क्षेत्र की जनता से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने तो भिवानी की जनता के सामने उन कांग्रेसियों की सच्चाई को उजागर किया था, जिन्होंने दस वर्ष तक क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज के नाम पर बरगलाए रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ आंदोलन करने को उतावले हो रहे रणबीर महेंद्रा को पहले स्वास्थ्य मंत्री का बयान पढ़ना चाहिए। चूंकि उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा था कि भिवानी में मेडिकल कॉलेज बनने का कोई प्रस्ताव उनके संज्ञान में नहीं है।