- Hindi News
- रमेश बने हुडा वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी के चेयरमैन
रमेश बने हुडा वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी के चेयरमैन
हुडावर्कर्स यूनियन का सर्कल जिला कमेटी का द्विवार्षिक चुनाव प्रांतीय महासचिव बिजेंद्र चहल की देख रेख में संपन्न हुआ। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिजेंद्र चहल ने कहा कि हुडा के कर्मचारियों की मांगें कई वर्षों से लंबित पड़ी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने के लिए समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि यदि 15 जनवरी तक मांगों को सुलझाने के लिए यूनियन के शिष्टमंडल को नहीं बुलाया गया तो 16 जनवरी से प्रांतीय सम्मेलन करके आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। इस दौरान जिला कमेटी के चेयरमैन रमेश मुवाल, प्रधान अजय ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान सत्यनारायण शर्मा, उप प्रधान रामाशंकर, जिले सिंह रामफल, सचिव बिरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष तारादत्त, संगठन सचिव राजबीर वर्मा, सह सचिव रमेश धानिया, कार्यालय सचिव कृष्ण कुमार प्रचार सचिव सडीयां को नियुक्त किया गया। इधर सर्कल कमेटी के चेयरमैन सतबीर सिंह, सर्कल प्रधान शमशेर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान दीप चंद, उप प्रधान रतन सिंह, जयपाल उमेद, सर्कल सचिव रणधीर सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, संगठन सचिव राजकुमार, कार्यालय सचिव राजबीर, प्रचार सचिव वासुदेव सह सचिव धर्मपाल को नियुक्त किया गया।