- Hindi News
- आढ़ती को ब्लैकमेल कर 3 लाख लूटने वाले दो दिन के रिमांड पर
आढ़ती को ब्लैकमेल कर 3 लाख लूटने वाले दो दिन के रिमांड पर
रोहतकके एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा और उसके दोस्तों के द्वारा आढ़ती को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया मामले में झज्जर के दुब्बलधन के जगबीर को कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से रिमांड अवधि में आढ़ती से ठगी गई 3 लाख रुपये की नकदी बरामद की जाएगी। साथ ही अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
आरोपी बीए में पढ़ाई करता है। गौरतलब है कि रोहतक की बीएससी की छात्रा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकरसेक्टर 14 के एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये ठग लिये थे। युवती ने व्यक्ति को होटल में बुलाकर अपने दोस्तों से उसका एमएमएस बनवाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।