पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान्सू रोड पर डियर पार्क के पास बनभौरी गांव के युवक का शव मिला

धान्सू रोड पर डियर पार्क के पास बनभौरी गांव के युवक का शव मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धान्सूरोड स्थित डियर पार्क के पास बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि गांव बनभौरी निवासी 32 वर्षीय संजय का शव मिला है। संजय काफी समय से मिलगेट क्षेत्र में रहता था। वह ट्रक ड्राइवर था। संजय के भाई कृष्ण ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने अपने भाई संजय को गांव भेजने के लिए बस अड्डे पर गांव की बस में बैठाया था। उसके पास केवल कपड़ों का थैला था। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि संजय का शव धान्सू रोड पर लावारिस अवस्था में मिला है। इसके बाद कृष्ण शिनाख्त के लिए मौके पहुंचा। परिजनों का कहना है कि संजय की काफी समय से उसकी प|ी के साथ अनबन चल रही थी। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, घिराय के पास बालसमंद नहर के किनारे भी एक व्यक्ति का शव मिला है। उसकी पहचान मोठ के 45 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है।