- Hindi News
- नहरी पानी की मांग के लिए आज से किसान करेंगे आमरण अनशन
नहरी पानी की मांग के लिए आज से किसान करेंगे आमरण अनशन
महीनेमें 16 दिन नहरी पानी की मांग के लिए धरने पर बैठे बुड़ाक के किसानों ने बुधवार को प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष जताया। किसानों ने कहा कि जब तक माह में 16 दिन नहर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा तब तक वह लघु सचिवालय से नहीं हटेंगे। साझा जल संघर्ष समिति की तरफ से लघु सचिवालय पर जारी क्रमिक अनशन गुरुवार से आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को समिति की बैठक में लिया गया। धरने की अध्यक्षता करते हुए राजेश लौरा जयवीर गिल ने कहा कि किसान 23 दिनों से शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन प्रशासन सरकार उनकी नहरों में दो सप्ताह पानी की मांग के प्रति गंभीर नहीं है। बुधवार को क्रमिक अनशन जारी रखते हुए प्रताप यादव, जयप्रकाश पूनिया, धर्मपाल नहरा, राजपाल, रामस्वरूप टोकस, जसवीर, रामनिवास झाझडिय़ा, कर्ण, बलवान गिल, जयसिंह ज्ञानीराम जांगड़ा ने अनशन किया।
लघुसचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। धरने पर विरेंद्र पूनिया, विक्रम श्योराण, मास्टर सतबीर गढवाल, जगदीश सरपंच, मास्टर दलपत, रणसिंह ढाका, राजेंद्र कस्वां, पवन लौरा, अनिल भादू, फकीर चंद्र, मांगेराम, जयलाल, ताराचंद, टेकचंद, मांगेराम गिल, मैनपाल नहरा, महावीर, चंद लांबा, धन सिंह झाझडिय़ा, जसवीर कालीरावणा, अजय रामकुमार पिलानिया आिद मौजूद थे।