पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रबी की पैदावार बढ़ाने के लिए सरकार देगी 800एमटी जिप्सम

रबी की पैदावार बढ़ाने के लिए सरकार देगी 800एमटी जिप्सम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार की तरफ से किसानों को रबी की फसल में पैदावार बढ़ाने और भूमि में उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए एचएलआरडीसी के माध्यम से वर्ष 2014-15 के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 800एमटी जिप्सम उपलब्ध करवाया जाएगा। एचएलआरडीसी के फार्म निदेशक जितेंद्र कुमार बलियान ने बताया कि जिप्सम के 50 किलोग्राम के बैग की कीमत 150 रुपए है, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इस बैग पर 50 प्रतिशत की दर से सब्सिडी दी जाने की घोषणा की गई है। इसलिए जिप्सम का एक बैग किसानों को 75 रुपए प्रति बैग की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा। जिप्सम को सब्सिडी रेट पर प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि विकास अधिकारी अथवा सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी से इस बाबत परमिट प्राप्त करना होगा।

किसानों को फायदा