- Hindi News
- जीजेयू में विभिन्न विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित
जीजेयू में विभिन्न विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित
गुरुजंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक हरनाम सिंह ने बताया कि मई 2014 में आयोजित मास्टर ऑफ फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर (मेन) बैच 2012, अक्टूबर 2014 में आयोजित एमएससी (अप्लाइड साइकोलॉजी) तृतीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2012, एमएससी (अप्लाइड साइकोलॉजी) चतुर्थ सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2012, एमटेक (नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी) तृतीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2012 तथा एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग) द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2012 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त जून 2014 में आयोजित दूरवर्ती शिक्षा की एमबीए तृतीय सेमेस्टर (री अपीयर) सीरीज 0906 1006 तथा एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर (री अपीयर) सीरीज 1006 1106 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
नतीजे