पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 को बाजारों में निकालेंगे जुलूस

19 को बाजारों में निकालेंगे जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरेश हत्याकांड: आधाघंटे की बात कहकर बाहर निकले आईजी बाद में नहीं मिले प्रदर्शनकारियों से

गिरफ्तारी के लिए आईजी दफ्तर घेरा

प्रदर्शन के दौरान किसान सभा के जिला सचिव प्रदीप सिंह, प्रेम प्रकाश, सुबे सिंह बूरा, जयसिंह पूनियां, राजकुमार मलिक, शक्तिवीर सरपंच, जंगबहादुर, अनूप सिंह, प्रताप सिंह वर्मा थे।

18 नवंबर को मारी गई थी गाेली

सुरेशहत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक बार फिर दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को आईजी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिला पार्षद सुरेश कुमार ने की। धरना प्रदर्शन में गांव दुर्जनपुर, जाखोद खेड़ा, राजीव नगर झीड़ी, कैमरी, किरमारा, हरिकोट, ढंढूर, चिकनवास, मय्यड़, खरड़, सरसौद, कालीरावण हिसार शहर के लोगों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि करीब महीने बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईजी एक बार भी उनकी बात सुनने नहीं आए। जब आईजी ऑफिस से बाहर आए तो उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे आधा घंटे में वापस आकर बातचीत करते हैं, लेकिन ग्रामीण आईजी का इंतजार करते ही रह गए। आईजी उनसे मिलने नहीं पहुंचे। परिजनों ने कहा वह विधायक डाॅ. कमल गुप्ता से भी मिले थे।

दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को आईजी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।

दुर्जनपुर के सुरेश की 18 नवंबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अनिल बंसल, गौरव बंसल, सुनील बंसल पवन बंसल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। लेकिन पुलिस मामले में अभी तक अनिल बंसल को ही गिरफ्तार कर सकी है।

ग्रामीणों ने कहा कि अपनी मांग को लेकर वे 19 दिसंबर को दोबारा आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। धरने पर बैठने से पहले ग्रामीण जिंदल पार्क से बाजारों में एक जुलूस निकालेंगे।