पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाष कुकड़ेजा प्रधान डाॅ. दीपक नागपाल महासचिव बने

सुभाष कुकड़ेजा प्रधान डाॅ. दीपक नागपाल महासचिव बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको कैंप चौक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि सर्वसम्मति से सुभाष कुकड़ेजा को एसोसिएशन का प्रधान और वरिष्ठ दंत चिकित्सक डाॅ. दीपक नागपाल को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा विनोद को वरिष्ठ उपप्रधान, सुभाष चुघ को उपप्रधान, जितेंद्र सिंह उर्फ तिंदी को उपप्रधान, हेमंत को सहसचिव, प्रमोद जैन को कोषाध्यक्ष और संजय बंसल को सहकोषाध्यक्ष चुना गया। रोहित को प्रचार सचिव बनाया गया। हरीश रहेजा, अशोक गुप्ता, रोशन लाल कृष्ण सैनी को संरक्षक चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में कश्मीरी लाल मेहता, अनिल कुमार मेहता, अनिल जुनेजा, ओमप्रकाश तरीखा, गुरदीप सिंह, ललित, सुभाष सैनी, सतपाल, मोहित शामिल हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद की गोपनीयता बनाए रखने का संकल्प लिया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

सुभाष कुकड़ेजा

डाॅ. दीपक नागपाल।