पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार बोले ऑटो मार्केट में गेट और चारों तरफ दीवार बनाई जाए

दुकानदार बोले-ऑटो मार्केट में गेट और चारों तरफ दीवार बनाई जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए मैंने शुरुआत कर दी है। उपायुक्त से लेकर शासन स्तर तक पैरवी कर रहा हूं। इसलिए जनता के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है और मेरे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ये बातें शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष एवं शहर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने ऑटो मार्केट स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में मिस्त्रियों दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहीं।

मार्केट के दुकानदारों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि आॅटो मार्केट में गेट दीवार बना दी जाए तो सुरक्षा बढ़ेगी। वहीं, इससे आए दिन होने वाली वारदातों से निजात मिले सकेगी। सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट सीवर व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की मांग की गई। ऑटो मार्केट फेज 3 में आवंटित दुकानों के प्लॉटों के बारे में सरकार द्वारा नियोजित कार्यवाही करने की भी मांग की गई।

विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने सभी मांगों पर गंभीरता विचार-विमर्श कर इन समस्याओं के निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हिसार के विकास के बारे में काउंटर मैग्नेट सिटी के रूप में विकसित करने को लेकर आई टीम से उनकी विस्तार से बातचीत हुई है। बैठक की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष महाबीर जांगड़ा ने की। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख मनदीप मलिक, सुरेश गोयल धूपवाला, पूर्व पार्षद नरेश सिंगल, बाबूलाल अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, विनोद गोयत एडवोकेट, कृष्ण खटाणा, रमिंद्र शंटी, नरेंद्र मदान, तरूण गुप्ता, सुरेंद्र छिंदा, प्रभाती लाल सैनी, पूर्व पार्षद रमेश सैनी, नरेश ठकराल, गोविंद अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

बारह क्वार्टर रोड पर भी विधायक ने लोगाें की समस्याएं सुनीं

बारहक्वार्टर रोड स्थित सैंट गौतम पब्लिक स्कूल में डा. कमल गुप्ता का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कालोनीवासियों ने विधायक डा. गुप्ता को अपने क्षेत्र की सफाई सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संयोजन भूप सिंह रोहिल्ला ने किया। इस अवसर पर कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्ण सिंह राणौलिया, जिला सदस्यता प्रमुख मनदीप मलिक, सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, मा. प्रताप सिंह, सुशील महंच आदि मौजूद रहे।

ऑटो मार्केट में दुकानदारों को संबोधित करते शहर विधायक डाॅ.कमल गुप्ता।