पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यालय का उद्घाटन

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यालय का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। समाज के लोगों को ऊपर उठाने और उन्हें एकजुट करने की जरूरत है। इसके लिए समाज के अग्रणी लोगों को पहल करते हुए विशेष प्रयास करने चाहिए। बेदी शनिवार को कैमरी रोड स्थित अमरदीप कॉलोनी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर अशोक ढाका, मंडलाध्यक्ष डीएम यादव, सुनीता रेडू, पवन चोटिया, रवि टंडन, जगत शर्मा, रमेश आर्या, मनीराम खटक, सुभाष इंदौरा, कुलदीप राजली, सतीश सुरेलिया, ओमप्रकाश थानेदार, रणबीर कैमरी, सुनील सोनी, कृष्ण जांगड़ा, संजय बांगड़, कर्ण राठौड़, कैप्टन तुलाराम, कलीराम फौजी, हरीचंद ठेकेदार आदि मौजूद थे।