बिजली वितरण निगम का खुला दरबार 16 काे
हिसार | दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के तरफ से उपभोक्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं के निवारण के कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे निगम के कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर-2 हिसार, जेई-1 इंचार्ज ऑप्रेशन सब-ऑफिस, बालसमंद में खुला दरबार लगाएंगे। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि खुले दरबार में संबंधित क्षेत्र की सभी प्रकार की सामूहिक व्यक्तिगत शिकायतों का निवारण करने के लिए अधिकारियों के साथ -साथ संबंधित क्षेत्रों की शिकायतों के समाधान के लिए जरूरी रिकॉर्ड भी साथ रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उपभोक्ता अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर बिजली संबंधी सभी प्रकार की शिकायतें जैसे बिल ठीक करने, मीटर रीडिंग संबंधी, मीटर बदलवाने, नया कनेक्शन, टूटे खंभे तार दुरुस्त करने या बदलवाने, बिजली आपूर्ति, आदि सभी प्रकार की बिजली शिकायतों का निवारण करवा सकेंगे।