पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमजी क्लब में मल्टीकाॅम्प्लेक्स बनकर तैयार

एमजी क्लब में मल्टीकाॅम्प्लेक्स बनकर तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें एक और मल्टीकाॅम्प्लेक्स बनकर तैयार है। शहर के लोग पिछले काफी दिनों से दूसरे मल्टीकाॅम्प्लेक्स बनने का इंतजार कर रहे थे। दिल्ली बाइपास स्थित एमजी क्लब में रविवार को इसका शुभारंभ शहर विधायक डॉ. कमल गुप्ता करेंगे। इससे पहले केवल सनसिटी में ही एकमात्र मल्टीकाॅम्प्लेक्स था। हालांकि एमजी क्लब में 9डी थियेटर पहले ही था, लेकिन अब यहां मल्टीकाॅम्प्लेक्स तैयार हो चुका है।

जाम से नहीं गुजरना पड़ेगा लोगों को

शहरके बाहरी क्षेत्र में मल्टीकाॅम्प्लेक्स बना होने के कारण लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए अपना समय जाम में नहीं गंवाना पड़ेगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ जीजेयू के छात्रों कैंट क्षेत्र के लोगों को होगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां केवल कपल फैमिली की ही एंट्री निर्धारित की गई है। वहीं मल्टीकाॅम्प्लेक्स में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग सुविधा फ्री रहेगी।

दो फिल्में चलेंगी एक साथ

मल्टीकाॅम्प्लेक्समें दो स्क्रीनें लगाई गईं हैं, जिन पर एक समय में दो अलग-अलग फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा अलग-अलग दोनों स्क्रीनों के लिए 120 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मल्टीकाॅम्प्लेक्स एटमोस टीएचएक्स सर्टिफाइड साउंड सिस्टम से युक्त है। वहीं, यहां डिस्को की भी सुविधा की गई है।

बच्चोंके लिए गेमिंग जाेन

मल्टीकाॅम्प्लेक्समें बच्चों के लिए अलग से गेमिंग जाेन बनाया गया है। यहां बच्चों के लिए बंपर कार, 9डी फिल्में, वीडियो गेम्स, पोर्टेबल, बालिंग लेन आदि की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए हर सप्ताह ज्ञानवर्धक फिल्में भी यहां दिखाईं जाएंगी।

एमजी क्लब का मल्टीकाॅम्प्लेक्स।