पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराटे में जीएनजेएन गोयनका स्कूल की टीम चैंपियन

कराटे में जीएनजेएन गोयनका स्कूल की टीम चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारवल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन हिसार की तरफ से द्वितीय गर्ल्स कराटे चैलेंज कप का आयोजन जीएनजेएन गोयनका स्कूल पड़ाव चौक में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से लगभग 280 लड़कियों ने भाग लिया। उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा कराटे को स्कूल के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए सीएम शिक्षा मंत्री से सिफारिश करने का आश्वासन दिया। समापन अवसर पर जिला खेल अधिकारी दर्शन कुमार मिढ़ा ने विजेताओं को मेडल ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। दर्शन कुमार मिढ़ा ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए लड़कियों का कराटे सीखना समय की मांग है। कराटे प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव हरीश सिराधना ने सभी अतिथिगणों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान मनीराम खरलवा, प्रबंधक कमेटी के प्रधान अर्चना सुहासिनी, पुरुषोत्तम दास सिंगल, गोयंका स्कूल के वाइस चेयरमैन नारायणदास बंसल, सचिव द्वारका प्रसाद दुर्जनपुरा, मैनेजर ओमप्रकाश असीजा, उपप्रधान कैलाश चौधरी, लोहा व्यापार मंडल के प्रधान रमेश लोहिया, जैन सभा के प्रधान प्रवीन जैन, पीजीएसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सतेंद्र गोयल, पीजीएसडी हाई स्कूल के मुख्याध्यापक सतीश जैन, गोयंका स्कूल की मुख्य अध्यापिका अंगूरी देवी कराटे तकनीकी कमेटी से कराटे कोच दीपक जांगड़ा आदमपुर, बसंत सैनी फतेहाबाद, अजय सैनी हांसी, विजय अग्रवाल हिसार, महीपाल खटाणा, रजत जैन, हरीश पंवार बरवाला विकास मणकस आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नीतू सोनी हांसी सीनियर वर्ग में सीमा सांगा चिड़ौद ने ओपन चैलेंज चैम्पियन ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया मेजबान टीम जीएनजेएन गोयंका स्कूल की टीम प्रतियोगिता की चैंपियन रही।

कराटे प्रतियोगिता का शुभारंंभ करते विधायक डॉ. कमल गुप्ता।

जीएनजेएन गोयनका स्कूल में कराटे में करतब दिखाते खिलाड़ी।