- Hindi News
- जिले के 3550 बच्चों ने दी प्रवेश परीक्षा
जिले के 3550 बच्चों ने दी प्रवेश परीक्षा
हिसार | जवाहरनवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले में दस सेंटरों पर आयोजित हुई। नवोदय विद्यालय के अध्यापक राकेश मीणा ने बताया कि 80 सीटों के लिए जिले भर से 3550 बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा दी है, जबकि पिछले वर्ष 3600 बच्चों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में इंविजिलेटर अजय लोहान ने बताया कि हर साल यह परीक्षा केवल पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए होती है। परीक्षा का परिणाम जल्दी ही घोषित कर दिया जाएगा।