57 िकमी सड़कों का निर्माण हुआ
हिसार |हरियाणा राज्यकृषि विपणन बोर्ड ने सौ दिनों के कार्यकाल के दौरान जिला में 57.69 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य के साथ-साथ 97 किलोमीटर सड़कों की मेंटीनेंस हुई। डीसी चंद्र शेखर खरे ने बताया कि विभाग द्वारा इस अवधि के दौरान मंडियों की सड़कों शेड के निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। खरड़ अलीपुर से बाइपास लिंक रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।