- Hindi News
- सांड लड़ते हुए बाइक से टकराए, िहसार के युवक की जान गई
सांड लड़ते हुए बाइक से टकराए, िहसार के युवक की जान गई
{ उकलाना रोड पर गोयल ईंट भट्ठे के पास हादसा
भास्करन्यूज | हिसार / भूना
उकलानारोड पर गोयल ईंट भट्ठे के पास आवारा सांड के टकराने से मोटर साइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई करके पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया।
गांव गैबीपुर निवासी 23 वर्षीय नसीब कुमार सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे भूना से उकलाना जा रहा था। गोयल ईंट भट्ठा के पास सांड झगड़ते हुए सड़क पर गए तथा नसीब के मोटर साइकिल से जा टकराए। जिससे एक सांड का पांव भी टूट गया है। घायल मोटर साइकिल चालक को ईंट भट्टा के मजदूरों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नसीब सिंह की मौत हो गई। पुलिस बीट इंचार्ज बहादर सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। नसीब सिंह शादी-शुदा था तथा एक बच्चा भी बताया जा रहा है।
हिसार शहर ही नहीं जिले के बाकी कस्बों और शहरों में लावािरस पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लावारिस पशुओं के कारण चार लोगों की जानें जा चुकी हैं।
लावारिस पशुओं से तंग हैं लोग
लावारिससांडों के झुंड के झुंड बाजारों सड़कों पर घूमते रहते हैं। जिसको लेकर शहर के लोग उनकी हुड़दंग बाजी से परेशान हो चुके हैं। लावारिस सांड बाजार के बीचो-बीच लड़ते-झगड़ते हुए कई वाहनों को अपनी चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर देते हैं। वहीं सांडों की लड़ाई में अब तक एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति अग्रोहा मेडिकल में उपचाराधीन है। इनकी पैर कूल्हे की हड्डियां लावारिस सांडों की चपेट में आने से टूट चुकी हैं। लोगों ने दर्जनों बार प्रशासनिक स्तर पर लावारिस सांडों के आंतक से छुटकारा दिलवाने की गुहार लगाई है। परंतु नंदीशाला होने के कारण लावारिस सांडों का साम्राज्य शहर में ही सड़कों पर बना हुआ है। निगम के अधिकारी मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे हैं। इस संबंध में नगरपालिका के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शीघ्र ही आवारा पुशओं से लोगों को निजात दिलवाई जाएगी।