- Hindi News
- चंदन तस्करी में मंगाली से एक अभियुक्त राजू गिरफ्तार
चंदन तस्करी में मंगाली से एक अभियुक्त राजू गिरफ्तार
हिसार | एसआईटीशाखा सोनीपत पुलिस ने चंदन तस्करी के मामले में की जांच करते हुए राजू निवासी मंगाली को अखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। राजू का नाम जितेंद्र धोला निवासी सिसाना ने रिमांड अवधि के दौरान उगला था। जिसके बाद से सोनीपत पुलिस राजू की तलाश कर रही थी। बता दें कि मंगाली में बड़ी मात्रा में चंदन के मनके बनाने का कारोबार हो रहा था। इसके लिए कुछ लोग चंदन की लकड़ी तस्करी कर लाते थे।