- Hindi News
- न्योली कलां की पूनम ढांडा ने रजत पदक जीता
न्योली कलां की पूनम ढांडा ने रजत पदक जीता
हिसार | 28वींहरियाणा जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप खेल गांव निडानी जींद में सम्पन्न हुई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय न्योली कलां की छात्रा पूनम ढांडा ने रजत पदक प्राप्त कर नार्थ इंडिया देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य अनिल ने खिलाडी़ एवं खेल प्रशिक्षक सुखबीर ढांडा डी.पी. को सम्मानित करते हुए बधाई दी।