पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्यमिता देश की प्रगति के लिए जरूरी : गरिमा

उद्यमिता देश की प्रगति के लिए जरूरी : गरिमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्यमितादेश की प्रगति के लिए जरूरी है। यह कहना है प्राणनाथ प्रणामी यूनिवर्स की मैनेजिंग डायरेक्टर गरिमा कथूरिया का। वे पीपीयू में आयोजित एंटरपरनोयरशिप सेल की दूसरी वर्षगांठ के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बोल रही थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता को बढा़ने में सहायक होते हैं।

मुख्य अतिथि के तौर पर सेमेस्टर एट सी की विद्यार्थी रह चुकी फेमस्टोरिया की को-फाउंडर चांदनी अग्रवाल ने निभाई। उन्होंने बताया कि समेस्टर एट सी एक अनोखी यात्रा है जो 66 दिनों में 14 देशों की यात्रा एक समुद्री जहाज में रहकर पूरी करनी होती है। उन्होंने एंटरपरनोयरशिप सेल का ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कहा कि एंटरपरनोयरशिप कार्यक्रम देश की प्रगति के लिए बहुत जरूरी है। पीपीयू के डायरेक्टर जनरल नितिन कथूरिया ने एंटरपरनोयरशिप सेल के 2 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि इंस्टीट्यूट में 2 वर्ष से चल रहे एंटरपरनोयरशिप कार्यक्रम के दौरान 4 कंपनियां प्रेम सागर के मेंटरशिप कार्यक्रम में डवलप कर रही हैं।

पीपीयू के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।