पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाट कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

जाट कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | रेडक्राससोसायटी हरियाणा के तत्वावधान से हरिद्वार में यूथ रेडक्रास कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा से कुल 26 विश्वविद्यालय महाविद्यालय की 26 टीमों ने भाग लिया। कैंप में सांस्कृतिक मुकाबले एड्स, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भाषण दिए गए। भाषण प्रतियोगिता सास्कृतिक गतिविधियों में छाजुराम जाट कॉलेज की टीम ने बेस्ट टीम का खिताब हासिल किया। काउंसलर डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में जाट कॉलेज की तरफ से टीम कैप्टन सुनील मलिक कैंप सीनियर गौरव ढांडा ने कैंप में हिस्सा लिया। बेस्ट टीम का खिताब मिलने पर कॉलेज प्राचार्य आईएस लाखलान ओर रेडक्रास सोसायटी के कॉर्डिनेटर डीके बंसल ने कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।