- Hindi News
- सम्मान समारोह को लेकर इनेलो की बैठक 18 से
सम्मान समारोह को लेकर इनेलो की बैठक 18 से
{अशोक और दिग्विजय करेंगे दौरा
हिसार| इनेलोप्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला जिले का दो दिवसीय दौरा करेंगे। वह विधानसभा चुनाव और 25 सितंबर को जींद में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर 18 19 सितंबर विभिन्न हलकों में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
इनेलो जिला प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अरोड़ा 18 सितंबर को शाम तीन बजे हांसी की जाट धर्मशाला, शाम पांच बजे हिसार की पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 19 सितंबर को आमदपुर में सुबह नौ बजे शगुन मेरिज पैलेस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसी तरह इनसो युवा नेता दिग्विजय सिंह 18 सितंबर को आजाद नगर स्थित मेनवार बैंक्वेट हॉल में नलवा हलके के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा दोपहर 12 बजे नारनौद में और शाम तीन बजे बरवाला में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उकलाना में शाम पांच बजे में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे।