- Hindi News
- जम्मू कश्मीर पीड़ितों की मदद के लिए बढ़े हाथ
जम्मू-कश्मीर पीड़ितों की मदद के लिए बढ़े हाथ
जम्मूकश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न संगठन सामने आए हैं। सर्व कर्मचारी संघ ने मंगलवार से सहायता अभियान चलाने का फैसला किया है, वहीं माकपा ने बाजारों में अभियान चलाकर सहयोग राशि एकत्रित की है। कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मान सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि हिसार, हांसी, बरवाला, उकलाना, नारनौंद अग्रोहा में जनता से पैसा एकत्रित करके जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा।
धरती का स्वर्ग कहलाने वाली कश्मीर घाटी आज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। जनता के तमाम वर्ग खाने-पीने की चीजों के लिए मोहताज हैं। लोग बाढ़ का जहरीला पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर तीन दिन तक सहायता बूथ लगाए जाएंगे। दूसरी तरफ माकपा ने राजगुरु मार्केट में अभियान चलाकर करीब 10,000 रुपये चंदा एकत्रित किया। इसे पार्टी की केंद्रीय कमेटी के माध्यम से पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान में शकुंतला जाखड़, निर्मला देवी, संतोष श्योकंद, शांति सिंघरान, मुकेश दुर्जनपुर, वेद प्रकाश, सुशीला पनिहार, पूनम शर्मा, अंजू क्रांति, बिमला चौधरी, अनीता, अंजू बाला चंदगीराम आदि शामिल थे।
एसएफआई कर रहा है राहत फंड एकत्रित
हिसार|छात्र संगठन एसएफआई ने मानवता को बढ़ावा देते हुए जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत फंड एकत्रित करते हुए जाट कॉलेज में अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व एसएफआई के राज्य उपप्रधान पुनीत, जिला कार्यकर्ता सुमीत दीपक ने किया। इनके अलावा कॉलेज के कुछ छात्रों ने भी अन्य विद्यार्थियों को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। छात्र नेता सुमीत दीपक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार की तरफ से पुनर्वास के प्रबंध के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
हिसार |सामाजिक संस्था ‘मदद’ के अध्यक्ष संजीव भोजराज उनकी टीम जम्मू-कश्मीर में राहत बचाव कार्य में जुट गई है। संस्था के अध्यक्ष संजीव भोजराज ने बताया कि मदद की टीम जम्मू टेक्निकल एयरपोर्ट पर बाढ़ पीड़ितों के लिए पहुंचाई जाने वाली सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का काम कर रही है। संजीव भोजराज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेना से तालमेल के पश्चात उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी वे उसे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके साथ टीम में साथी सुरेश मिर्जापुर, प्रदीप मुंडाई, संदीप मिर्ज