पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्य केवल राम, बाकी जगत सब मिथ्या

सत्य केवल राम, बाकी जगत सब मिथ्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयश्रीराम महिला संकीर्तन मंडल की ओर से कुंजलाल गार्डन स्थित जय श्रीराम प्रभात फेरी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को प्रवचन देते हुए आचार्य सुभाष कृष्ण शास्त्री वृंदावन वाले ने सत्य की परिभाषा बताया। उन्होंने कहा कि सत्य केवल राम है बाकी सब जगत मिथ्या है। जैसे स्वप्न झूठा होता है, इसी प्रकार जगत झूठा है।

संतों की शरण से सत्य का ज्ञान जीवन की अशांति से राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि संत सेवा भगवान की सेवा है। सच्चा संत जीव को भगवान के दर्शन कराता है। नारद के पूर्व जन्म की कथा द्वारा बताया कि संत कृपा से एक दासी पुत्र देवऋषि बन गया। मानव मात्र के लिए धर्म केवल निष्काम प्रेम है। कुंती के प्रसंग में महाराज ने बताया कि कुंती ने भगवान से दुख मांगा क्योंकि दुख ही जीव को भगवान के पास ले जाता है। इस मौके पर मंडल की प्रधान दर्शना चाणना ने बताया कि कथा में वीना सेहरा, मीनू झंडई, वृंदा सेहरा, विरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, राजेश कुकड़ेजा अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सभी अतिथियों को आचार्य सुभाष कृष्ण शास्त्री शिव सेवा समिति के सदस्यों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

आचार्य सुभाष कृष्ण शास्त्री।

कुंजलाल गार्डन में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।