- Hindi News
- सनातन धर्म हनुमान मंदिर में प्रवचन कल से
सनातन धर्म हनुमान मंदिर में प्रवचन कल से
हिसार | नागोरीगेट स्थित सनातन धर्म हनुमान मंदिर के प्रांगण में भजन, कीर्तन प्रवचनों का कार्यक्रम 17 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। भारत के प्रखर सामाजिक आध्यात्मिक चिंतक, विचारक उत्कृष्ट साधक डॉ. भीकमचंद प्रजापति रोजाना सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। जीवन में प्रसन्नता, पारिवारिक शांति एवं सौहार्द, शारीरिक रोगों मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान कैलाश चौधरी एडवोकेट, सचिव दयानंद बिंदल संयोजक मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि डॉ. भीकमचंद प्रजापति मानसिक तनाव, चिंता, भय डिप्रेशन को जड़मूल से कैसे मिटाएं, क्रोध पर विजय पाने के उपाय, कैसे रखें तन को स्वस्थ मन को प्रसन्न रखने के साथ भगवान के दर्शन, दाम्पत्य जीवन परिवार में शांति प्रेम से रहते हुए भगवान के भक्त बनने का अनूठा उपाय आदि विषय पर विस्तार से बताएंगे।