पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैनी सभा के चुनाव 28 सितंबर को

सैनी सभा के चुनाव 28 सितंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सैनीसभा हिसार की प्रबंधक कमेटी की बैठक सोमवार को सैनियान मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान रमेशचंद्र सैनी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सैनी सभा के चुनाव 28 सितंबर को कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी मुख्याध्यापक कैलाश सैनी ने बताया कि इस चुनाव के लिए 21 सितंबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 22 सितंबर को आवेदन प़त्रों की जांच होगी। 23 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे। इनका कार्यकाल आगामी तीन वर्षों तक रहेगा। चुनाव में केवल सैनी सभा के सदस्य ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।