हिंदी पखवाड़ा पर पत्रिकाओं का वितरण किया
हिसार | हिंदीपखवाड़ा के तहत लोगों में पठन-पाठन की अभिरुचि को बढ़ावा देने के लिए रेलवे रोड स्थित वर्मा न्यूज एजेंसी द्वारा निशुल्क पत्रिकाओं के वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों सहित युवाओं को वीना ने पत्रिकाओं का वितरण किया। वर्मा न्यूज एजेंसी की संचालिका वीना ने कहा कि आधुनिक युग में लोगों में किताबें पढ़ने की अभिरुचि घट रही है। पठन-पाठन कि प्रकिया को लोगों में जागरूक करने के लिए एजेंसी पर निशुल्क पत्रिकाओं का वितरण किया गया। इस दौरान एजेंसी की ओर से बच्चों के लिए मैजिक वर्ड, मैजिक पोर्ट, चंपक, सफलता, क्रॉनिकल, सफलता, फ्रंटलाइन, इंडिया टूडे, ओशोधारा, ज्योतिष सहित धार्मिक पत्रिकाओं का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि पत्रिकाओं को वितरण 16 सितंबर को भी किया जाएगा। इस मौके पर यशपाल सहित अन्य मौजूद थे।