- Hindi News
- सिंगल विंडो सिस्टम दिलाएगा पार्टियों प्रत्याशियों को राहत
सिंगल विंडो सिस्टम दिलाएगा पार्टियों प्रत्याशियों को राहत
21 टीमें करेंगी विधानसभा चुनाव की गतिविधियों की निगरानी
जिलेमें 11,52,457 मतदाताओं के निष्पक्षता से वोट डलवाने के लिए प्रशासनिक अफसरों ने कमर कस ली है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा.एमएल कौशिक ने मीडिया को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से रूबरू कराया। इस बार राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को राहत दिलाने के लिए इस बार सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा। एक ही स्थान पर सभी कामों की अनुमति मिलेगी। बाेले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र अर्द्ध सैनिक बलों की निगरानी में रहेंगे।
इसलिए 14 कंपनियों की मांग की है। यदि इनमें से आठ कंपनियां भी मिल जाएं तो चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। वहीं, 15 अक्टूबर को 3126 ईवीएम से वोट पड़ेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव कराने के सभी टीमों का गठन कर लिया गया है।
इस विधानसभा चुनाव के लिए लघु सचिवालय में सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया गया है। जिसके तहत चुनाव अभ्यार्थी वाहन प्रयोग, रैली, नुक्कड़ सभा, लाउड स्पीकर आदि की अनुमति संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर से ले सकेंगे। जबकि लाइसेंसी हथियारों को इस बार सख्ती के साथ जमा कराया जाएगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में 25 फीसद हथियारों के जमा होने का हवाला देते हुए कहा कि इस बार ऐसी गलती नहीं की जाएगी। चुनाव के दौरान धन, शराब, अवैध हथियारों आदि के अवागमन पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। वहीं, निजी और सरकारी इमारतों पर प्रचार सामग्री लगी मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज होगा। 19 सितंबर तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम से वोट डालने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जोकि बाद में गांव-गांव और अन्य स्थानों जाकर मतदाताओं को भी ईवीएम से वोट डालने का प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त जयनारायण कौशिक, चुनाव तहसीलदार रामनिवास, डीपीआरओ अमित पंवार, एपीआरओ पारुल सिंह आदि मौजूद रहे।
गड़बड़ीपर फौरन दें टोल फ्री नंबर पर सूचना
चुनावसे संबंधित किसी की प्रकार की सूचना देने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका टोल फ्री नंबर 1800-180-2014 पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना दी जा सकती है। वहीं, पेड न्यूज आदि के लिए एमसीएमसी कमेटी का गठन भी किया गया है।
जिले के कुल 1105 मतदान केंद्रों में 159 संवेदनशील, 119 अ