- Hindi News
- बैसाखियों के सहारे सरकार बनाने के सपने देख रही भाजपा : गंगवा
बैसाखियों के सहारे सरकार बनाने के सपने देख रही भाजपा : गंगवा
इनेलोके नलवा हलका प्रत्याशी और सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आज सभी विपक्षी पार्टियों की नाव भंवर में फंसी हुई है। भाजपा जहां उधार के उम्मीदवारों बैसाखियों के भरोसे प्रदेश में सरकार बनने के हसीन सपने देख रही है, वहीं कांग्रेस को चुनाव में उतारने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। हजकां को जनता की तरह सभी पार्टियों ने भी नकार दिया है। गंगवा सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत कैमरी में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। विश्वास दिलाया कि इनेलो सरकार आने के बाद राजनीतिक वनवास समाप्त हो जाएगा और विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
नलवा हलके से प्रत्याशी रणबीर सिंह गंगवा प्रचार करते हुए।