- Hindi News
- हिसार में चुनावी मुकाबला धन बल जन बल के बीच : कमल
हिसार में चुनावी मुकाबला धन बल जन बल के बीच : कमल
भाजपाके हिसार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डाॅ. कमल गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है। अब हिसार की जनता को यह तय करना है कि उसे सत्ता में भागीदारी चाहिए या नहीं। हिसार में चुनावी मुकाबला धन बल जन बल के बीच है। धन बल के सहारे चुनाव जीतने का सपना देखने वालों को जनता अपने वोट से गहरी चोट लगाने का काम करेगी। वह सोमवार को सेक्टर 14, अर्बन एस्टेट और सैनियान मोहल्ला में अपने जन संपर्क अभियान के दौरान लोगों से रूबरू हो रहे थे। सेक्टर 14 में वेदप्रकाश जैन, एमपी बंसल ने अर्बन एस्टेट और सुभाष सिंगल ने सैनियान मोहल्ला में डाॅ. कमल गुप्ता का अभिनंदन किया।
शहर में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता।