- Hindi News
- निर्दलीय प्रत्याशियों को देने होंगे 10 प्रस्तावकों के नाम
निर्दलीय प्रत्याशियों को देने होंगे 10 प्रस्तावकों के नाम
निर्दलीयप्रत्याशियों को नामांकन के समय 10 प्रस्तावकों के नाम देने होंगे। सभी प्रस्तावक उसी विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता होने चािहए जहां से उम्मदीवार चुनाव मैदान में उतर रहा है। एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक प्रत्याशियों को दो शपथ पत्र फार्म नंबर 26 में लगाना आवश्यक होता था, मगर अब उम्मीदवारों को प्रपत्र 26 में एक ही शपथ पत्र संकलित करके तैयार करना होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एमएल कौशिक ने सोमवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इसमें आयोग के दिशा-निर्देशों को बताते हुए आचार संहिता का पालन कराने के लिए सहयोग मांगा गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब उम्मीदवारों को प्रपत्र 26 में एक ही शपथ पत्र संकलित करके तैयार करना होगा।