घर से लापता प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार
हिसार/िसरसा | जिलाअदालत में शादी करने पहुंचे एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए प्रेमी जोड़े की पहचान गांव लुदेसर निवासी 22 वर्षीय धर्मवीर युवती की पहचान हिसार जिले के गांव रालवास खुर्द की रहने वाली के रूप में हुई है। युवती बीएससी की छात्रा है। वे दोनों घर से गायब हुए थे। उन्होंने कोर्ट में शादी करने के लिए दस्तावेज प्रस्तुत करके सुरक्षा की मांग की तो उनके कागजात में कोई त्रुटि निकल आई। उसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। जांच की तो पता चला कि हिसार थाने में युवती के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवा रखी है। हिसार पुलिस को सूचना दे दी है।