पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनकपुर में राम और लक्ष्मण ने पुष्प वाटिका का भ्रमण किया

जनकपुर में राम और लक्ष्मण ने पुष्प वाटिका का भ्रमण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानागवर्नमेंट कॉलेज मैदान में श्रीराम लीला कटला कमेटी की ओर करवाई जा रही 117वीं रामलीला मंचन के दौरान राधा विनोद लीला संस्थान वृंदावन से पधारे कलाकारों ने तीसरे दिन अहिल्या उद्धार, भगवान श्रीराम का जनकपुरी में पुष्प वाटिका भ्रमण का मंचन किया गया। भगवान राम जनकपुरी प्रस्थान करने से पहले रास्ते में अहिल्या का उद्धार करते है और जनकपुरी पहुंचकर पुष्प वाटिका का भ्रमण करते है। पुष्प वाटिका में भ्रमण के दौरान भगवान श्रीराम को सीता देख लेती है और महादेवी से वरदान मांगती है कि मेरा पति राम के जैसा हो। इस मौके पर वीर बान बंसल, सज्जन गुप्ता, सनत बिंदल, पंकज गर्ग, बजरंग सिंगल, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, कुलदीप गुप्ता, सतीश बंसल, अश्वनी शर्मा, ललित गोयल विनोद अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार।