पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समृद्ध फाउंडेशन के शिविर में 1088 यूनिट रक्त संग्रह

समृद्ध फाउंडेशन के शिविर में 1088 यूनिट रक्त संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समृद्धफाउंडेशन की ओर से अग्रसेन भवन में शुक्रवार को विशाल मेहता की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर निकाय मंत्री सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। इस दौरान शिविर में 1088 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशाल मेहता ने कहा कि रक्तदान वास्तव में ही जीवन दान के समान है। क्योंकि इस रक्त का महत्व वही बता सकता है, जिसका जीवन संकट में हो और उसे रक्त की आवश्यकता हो। इसलिए हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए, जिससे कि दूसरों का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि समृद्ध फाउंडेशन पिछले 12 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई है और इसका गठन सामाजिक जिम्मेदारी निभाने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया गया है। इस मौके पर सूर्यकांत, आनंद शर्मा, राम अवतार सभ्रवाल, मनीष अग्रवाल मनीष टाक समेत अन्य मौजूद थे।

हांसी | श्रीकृष्ण कृपा युवा मंच पंजाबी युवा शक्ति ने महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ स्वामी ज्ञानानंद महाराज कांग्रेस नेता विनोद भयाना ने ज्योत प्रज्जवलित करके किया। शिविर में 104 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में तीन प्रकार के कार्य हैं। लिया, किया और दिया, जो प्रकृति हमें किसी ना किसी रूप में वापस लौटा देती है। लिया हुआ नाम, किया हुआ काम दिया हुआ दान ये कभी भी व्यर्थ नहीं जाते। रक्तदान भी एक तरह का दान है जो कभी भी व्यर्थ नही जाता। इस अवसर पर श्याम सुंदर मनोचा, देवराज खट्टर, संजय भुटानी, दिनेश भुटानी, सुरेंद्र सचदेवा, लक्की खट्टर, दीपक हितेश भुटानी गौरव मुंजाल थे।