पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेसहारा गायों नंदी के लिए गौ ग्रास अभियान आरंभ

बेसहारा गायों नंदी के लिए गौ ग्रास अभियान आरंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | शिवनंदीशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीन कुमार गुड़वाला एवं मनुष्य ही मनुष्य का सहारा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र सिहाग ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में लोहा मंडी से हरी झंडी दिखाकर गो ग्रास अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत पर डाॅ. सुरेंद्र सिहाग ने लोगों से कहा कि इस अभियान के साथ जुड़कर शहर को स्वच्छ रखने तथा बेसहारा पशुओं से मुक्त करवाने में सहयोग दें। सभी शहर वासी अपने घर में बची हुई रोटी, सब्जी, छानस (चौकर), फलों सब्जियों के छिलके तथा अन्य किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री सड़क पर ना डालकर शिव नंदी शाला ट्रस्ट द्वारा संचालित रिक्शा में रखे ड्रम में ही डालें।