राम ने ताड़का का वध किया
हिसार | श्रीरामरामलीला कमेटी की ओर से न्यू मॉडल टाउन में चल रही रामलीला में शुक्रवार को राम ने ताड़का का वध किया। रामलीला के तीसरे दिन किए गए मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में राम के पात्र को मोनू शर्मा और लक्ष्मण के पात्र में अमित सिंगला ने चरित्रों को जीवित कर दिया। मंच संचालक अनूप डाबड़ा ने बताया कि रामलीला में मौजूद कलाकारों के द्वारा प्रतिदिन मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।