पटाखों की लगेंगे अस्थायी स्टॉल
हिसार| दिवालीपर शहर में 20 से 23 अक्टूबर तक पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी स्टालें लगाई जाएंगी। स्टॉल लगाने के इच्छुक 29 सितंबर से 1 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन उप मंडलाधीश हिसार/हांसी/बरवाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। जिलाधीश एमएल कौशिक बताया कि आवेदनकर्ता को 15000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जोकि जिलाधीश हिसार के हक में देय हो, रिफंडेबल सिक्योरिटी के तौर पर होगा।