- Hindi News
- ट्रैक्टर ट्राॅली बोलेरो पलटने से हाईवे पर यातायात बाधित
ट्रैक्टर-ट्राॅली बोलेरो पलटने से हाईवे पर यातायात बाधित
सिरसारोड स्थित ढंढूर गांव के पास शुक्रवार दोपहर आवेरटेक करने के चक्कर में एक बोलेरो ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। ट्रैक्टर ट्राली में नगर निगम के कर्मचारी शहर का कचरा ले जा रहे थे। हादसे में नगर निगम के 4 कर्मचारी और बोलेरो में सवार दो महंत घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट ट्रीटमेंट प्लांट के पास हुआ।
नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार को कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से रही एक बोलेरो ने ट्रक को ओवरटेक किया। ओवरटेक करने के चक्कर बोलेरो अनियंत्रित हो गई। इससे बोलेरो आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। इससे बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली दोनों पलट गए। निगम के कई कर्मचारी बुलेरो के नीचे दब गए। बाद में राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में नगर निगम के सोनू, सुरेश और दिलबाग सहित एक अन्य शामिल है। वहीं बोलेरो में हांसी के समाधा मंदिर के महंत पंचपुरी और चंदपुरी को भी मामूली चोटें आई हैं। महंत बोलेरो से अग्रोहा की तरफ जा रहे थे। सिरसा हाईवे पर दो वाहनों के पलटने से करीब दो घंटों तक रोड पर यातायात बाधित रहा। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों की मदद से वाहनों को हटाया गया।
ढंढूर के पास ट्रैक्टर और बोलेरो की भिड़ंत के बाद घंटों यातायात अवरुद्ध रहा।